रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर में विद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ के लिए आर ओ पानी की मशीन वीर ब्रेक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड संस्था के द्वारा मेघनगर की कन्या शाला में भेंट की गई अब होंगे शीतल जल से सुखे कंठ तर प्राचार्य गणपत सिंह देवहरे, ने बताया कि वीरब्रेक एनिमल हेल्थ इंडिया लिमिटेड संस्था द्वारा हमारे शिक्षा के मंदिर विद्यालय में शीतल जल आर ओ मशीन भेंट की गई है हम सभी उस संस्था के रिणी रहेंगे हम संस्था के शुक्रगुजार हैं और शुक्रिया अदा करते हैं।
इस अवसर पर कंपनी के आयुष गुप्ता वरिष्ठ शिक्षक लालसिंह वसुनिया, पीटीआई जोसफ मावी, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती नीमा रावत, श्रीमती सुभद्रा पन्तो, उच्च श्रेणी अध्यापिका श्रीमती दक्षा कुंडल, श्रीमती ललिता हरवाल, श्रीमती पूजा जायसवाल, अनीता हीहोर, लेखपाल दिलीप ठाकुर, मोहम्मद फिरोज खान, प्रदीप कटारा, मल्लू वसुनिया, अमर सिंह नायक, दिलीप सांखला, अल्केश गुप्ता, एवं स्कूल की छात्राएं द्वारा विधि विधान से शीतल जल मशीन का शुभारंभ हुआ।

