विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने ब्लॉक खुनियांव के भाजपा मंडल बेलवा अंतर्गत ग्राम कनकटी बाजार स्थित बूथ संख्या 250 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से मुलाकात कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

डॉ. द्विवेदी ने मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने, आवश्यक संशोधन करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभा सके।

पूर्व मंत्री ने मतदाता पंजीकरण अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पात्र नागरिकों को पंजीकरण की आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, प्रधान बुद्धिराम निषाद, बद्री प्रसाद अग्रहरि, सनी निषाद, बलराम निषाद, लालजी यादव, रामविलास निषाद, राहुल अग्रहरि, चंद्रजीत डॉक्टर, राजन निषाद और झुल्लन निषाद सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.