मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन और नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए और सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। निरीक्षण के बाद नगर निगम कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

