मेघनगर में 3 सितम्बर 2024 को "विशेष जनसुनवाई" कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में 3 सितम्बर 2024 को "विशेष जनसुनवाई" कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले में प्रति मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ग्रामीणों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड स्तर पर विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। अगली “विशेष जनसुनवाई” कार्यक्रम का आयोजन 03 सितम्बर 2024 (मंगलवार) को प्रातः 11.00 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष, मेघनगर में किया जाएगा। जिसमें जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उक्त विशेष जनसुनवाई के नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर रहेंगे। सीईओ जनपद पंचायत मेघनगर और सीएमओ नगर परिषद मेघनगर, सहायक नोडल अधिकरी रहेंगे। जनसुनवाई के लिये तहसीलदार मेघनगर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article