अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में समाजवादियों ने बरसाना रोपवे में समाजवादी टोपी लगाकर हाथों में लिखी हुई तख्ती लेकर रोपवे में सफर कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को धन्यवाद दिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा बरसाना वासियों और राधाकृष्ण के भक्तों को एक बड़ी भेंट है साथ ही कहा सपा का काम, आस्था के नाम।
बता दें कि जब अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने राधा रानी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस योजना का शुभारंभ लखनऊ में किया था। क्योंकि हजारों की संख्या में आज भी यहां की ब्रह्मांचल पर्वत की चढाई को देखते हुए श्रद्धालु रह जाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान बरसान के रोप वे का शुभारंभ किया। सपा काम अपने नाम नहीं चलेगा जनता सब जानती है। सपा के विकास कार्यों का फीता काटते काटते अपना कार्यकाल बिताने वाले मुख्यमंत्री योगी अपनी अंतिम सरकार में भी सपा के विकास कार्यों पर अपना शिलालेख चस्पा कर जनता का ध्यान भटका रहे हैं।
जनता सब जानती है कि ‘ये सपा का काम, जिसे सीएम करना चाहते अपने नाम। इस मोके पर वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन, समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक पार्षद, पवन चौधरी, रवि यादव, विभोर गौतम, लखन गुर्जर, गगन रावत, साबिर उस्मानी, कृष्ण मुरारी, चेतन चौधरी, गौरव गोस्वामी, महेंद्र चौधरी, प्रताप चौधरी, शिवम शर्मा, धीरज, रवि मैथिल आदि उपस्थित थे।

