संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र), NIT;
मप्र के लहार नगर में इन दिनों उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती, बढे हुए बिल व जर्जर बिजली के तारों से परेशान हैं। अधिकारियों की मनमानी को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
मिली शिकायत के अनुसार लहार शहर में बिजली की लाइन जजर्र हालात में है और बिजली कंपनी के अधिकारियों के द्वारा मनमानी रीडिंग कर बिल थमाए जा रहे हैं। बिजली के बिलों के कारण उपभोक्तओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं के सबन्ध में बिजली कंपनी के अधिकारियो से इस संबंध में बातचीत करने की कोशिश की जाती है तो वह फोन नहीं उठाते हैं और ना ही तरीके से बात करते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले माह से लहार नगर में चौबीस घण्टे में आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है, उसके बाद भी बार बार पॉवर कट होने की समस्या बनी रहती है, जिसकी वजह से सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना बिद्यार्थी वा छोटे बड़े व्यापारियों को करना पड़ रहा है। यहाँ अघोषित बिजली कटौती ही मात्र एक समस्या नहीं है बल्कि बिजली कंपनी के अधिकारियों के मनमर्जी के चलते किसी भी उपभोक्ता की मीटर खपत ज्यादा लिखकर उससे अवैध बसूली करना भी एक बड़ी समस्या है। इन समस्याओं से जूझते उपभोक्तओं के द्वारा कई बार बिजली कंपनी के कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन वहाँ पर पदस्थअधिकारियों का ध्यान लोगों की समस्याओं की ओर नहीं जा रहा है।
वहीं लहार बिजली कंपनी के डी साहब का केहना है कि एक इलेक्टॉनिक कूलर चलाने का बिल पच्चीस सो रुपये आता है लेकिन आप लोगों का बिल तो सिर्फ एक हजार बारह सौ ही आ रहा है फिर भी आप लोग चिल्ला रहे हो और गर्मियों में आप लोगों को बिजली की ज्यादा खपत देनी पड़ती है, उस समय कोई कुछ नही कहता है। यदि किसी को अपने घर पर मीटर लगवाना है तो बाजार से केवींन ख़रीद लाये ओर मीटर लगवा ले।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 08 वा अन्य गली मोहल्ले में बिजली की लाइन जजर्र हालत में है, जिसकी वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहाँ बिजली लाइन रोड से सिर्फ आठ फिट ऊंचाई पर झूल रही है, जिसको लेकर मोहल्ला वासियों के द्वारा बिजली कंपनी कार्यलय में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी लेकिन बिजली कंपनी अघिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है, जिससे दिन प्रतिदिन हादसे की संभावना बढ़ती जा रही है। बिजली की जजर्र लाइन की बजह से कई पशु एवं व्यक्तियों की जान जा चुकी है फिर भी बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
