मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमपी के बुरहानपुर जिले में पर्यावरण जागरूकता के लिए बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु हिज़ हालिनेस सैय्यदना डॉ. मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब के आदेश पर भारत में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान में सामाजिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण महा अभियान अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ 15 अगस्त से बुरहानपुर जिले में बुरहानी फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट राइज़ के तहत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बोहरा समाज के अंजुमन जकवी जमात बुरहानपुर के प्रवक्ता (PRO) समिति के मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि 15 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण महा अभियान की ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब के आदेश पर प्रारंभ किया गया जिसमें प्रथम चरण 15 अगस्त को स्थानीय कादरिया स्कूल एवं बैतूल तालीम तैय्यबी में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर आमिल शेख हैदर जमाली और यूसुफ भाई की सदारत में 78 पौधे लागये गए।
पर्यावरण संरक्षण महाभियान में दूसरे चरण में 19 अगस्त को दरगाह ए हकीमी बुरहानपुर में जेनबिया इंस्टीट्यूट में शहर आमिल शेख हैदर जमाली साहब एवं जमात के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण किया गया है। आपको बता दें कि ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में बोहरा समाज के धर्मगुरुओं की दुआओं और फैज़ से सरोबार होता रहता है। हिज़ होलिनेस सैयदना डॉ. मोहम्मद बुरहानउद्दीन साहब ओर उनके पूर्वजों सहित 53 वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब की खास नज़रे इनायत हमेशा से बुरहानपुर पर रहती है। बुरहानपुर में बोहरा समाज के पवित्र धर्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी के साथ साथ अनेकों शैक्षणिक और सामाजिक संस्थान स्थापित है।
दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में सदियों से बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगो को शिक्षा के माध्यम से देश की तरक्की में अग्रणी बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बुरहानपुर (PRO) समिति के मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया बुरहानपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण में बोहरा समाज हमेशा आगे रहा है। बोहरा समाज ज़िला प्रशासन के साथ पर्यावरण संरक्षण में जागरूकता पैदा करने के लिए आगे आता रहता है, जिससे हमारा बुरहानपुर जिले का वातावरण हर भरा रहने के साथ हमें ताज़ी और स्वस्थ हवा मिलती रहे।
आगे जानकारी देते हुए मुलायम वाला ने बताया की पर्यावरण संरक्षण महा अभियान बुरहानी फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट राइज़ के तहत बुरहानपुर जिले में दाउदी बोहरा जमात अंजुमन ए जकवी PRO कमेटी के कोऑर्डिनेटर मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, ऊमुर सहत के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद मर्चेंट द्वारा आयोजित किया गया जिसमें दरगाह ए हकीमी , हकीमिया स्कूल, बुरहानी गाइड, तुलेबा कमेटी नजफात कमेटी का वृक्षरोपण में विशेष सहयोग रहा। 22 अगस्त गुरुवार को हकीमिया स्कूल में पौधा रोपण का कार्य किया गया। जिसमे शहर आमिल साहब के साथ साथ मुख्य अतिथि एसडीएम पल्लवी पौराणिक, सीएसपी गौरव पाटिल , निगम कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव, जनपद सीईओ दुर्गेश, तहसीलदार रामलाल पगारे, दरगाह ए हकीमी उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी सहित बोहरा समाज जनों ने उपस्थित होकर इस महा वृक्षारोपन अभियान में भाग लिया।

