रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने स्कूली बच्चों को वितरण की चॉकलेट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने स्कूली बच्चों को वितरण की चॉकलेट | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा ग्राम अगराल प्राइमरी मिडिल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को उच्च क्वालिटी की 5 स्टार चॉकलेट वितरण की गई। मेघनगर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया के रोटरी मंडल 3040 के पूर्व गवर्नर गजेंद्र सिंह नारंग के सहयोग से पुरे मेघनगर विकासखंड की ग्रामीण क्षेत्रो की स्कूलों में चॉकलेट-बिस्किट वितरण लगातार किये जा रहे हैं।

New India Times

इसी के चलते अगराल की प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल के करीब एक हजार पचास बच्चों को चॉकलेट वितरण की गई। इस अवसर पर शिक्षक अंतोन मेडा द्वारा बच्चों को बताया गया के रोटरी क्लब विश्व स्तर की संस्था है और मेघनगर रोटरी क्लब अपना के सदस्य अपना अमूल्य समय निकाल कर आप के बिच पहुंचे है।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने स्कूली बच्चों को वितरण की चॉकलेट | New India Times

रोटरी क्लब अच्छी सेवा के कार्य करते हे आपने देखा होगा की मेघनगर के प्रवेश द्वार पर रोटरी गार्डन, सीमेंट कंक्रीट से बनी सुन्दर बैठने के लिए कुर्सियां बहुत सारे  पौधे रोड़ के साईट में लगे हुए हैं।

साथ ही मानव सेवा के अन गिनत कार्य करते हैं आज यह आप के बीच आपकी स्कूल में आप लोगों को प्रोत्साहित करने एवं आप सभी नियमित स्कूल आए उसके लिए मुंह मीठा करने के लिए रोटरी क्लब अपना मेघनगर सभी बच्चों को उच्च क्वालिटी की फाईव स्टार चॉकलेट वितरण कर रहे हैं।

ये बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है यह लोग बहुत अच्छे से सेवा के कार्य करते हैं विद्यालय के प्रमुख मोतीसिंह केथवास ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, लोकेंद्र शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, कांतिलाल नीमा, पत्रकार रहीम शेरानी, फारूक शेरानी, आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article