छपारा में 51 हजार का दंगल दिल्ली के कुलदीप ने जीता, श्रमजीवी पत्रकार परिषद मप्र ब्लॉक इकाई छपारा ने शील्ड देकर प्रथम पुरस्कार से नवाजा; महिला और पुरुष के बीच कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र | New India Times

पीयूष मिश्रा / अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​छपारा में 51 हजार का दंगल दिल्ली के कुलदीप ने जीता, श्रमजीवी पत्रकार परिषद मप्र ब्लॉक इकाई छपारा ने शील्ड देकर प्रथम पुरस्कार से नवाजा; महिला और पुरुष के बीच कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र | New India Timesसिवनी जिले के बैनगंगा पावन तट पर बसे छपारा नगर में 19 नवंबर को आयोजित विशाल और दिलचस्प इनामी दंगल में दिल्ली के पहलवान कुलदीप ने रेवाड़ी के पहलवान जीतू को पटखनी देते हुए 51 हजार रुपए नगद प्रथम पुरस्कार की राशि अपने नाम कर ली । वही श्रमजीवी पत्रकार मध्य प्रदेश ब्लॉक इकाई छपारा ने प्रथम पुरस्कार स्वरूप भव्य शील्ड देकर दिल्ली के कुलदीप पहलवान का हौसला बढ़ाया।​छपारा में 51 हजार का दंगल दिल्ली के कुलदीप ने जीता, श्रमजीवी पत्रकार परिषद मप्र ब्लॉक इकाई छपारा ने शील्ड देकर प्रथम पुरस्कार से नवाजा; महिला और पुरुष के बीच कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र | New India Timesछपारा के तकिया वार्ड स्थित सुभाष ग्राउंड में मारुति नंदन व्यामशाला के तत्वाधान में यह विशाल इनामी दंगल आयोजित किया गया था इस जंगल में सिवनी जिले के अलावा मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब महाराष्ट्र और दिल्ली से आए हुए नामी-गिरामी पुरुष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों ने भी अपने दावपेच दिखा कर हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। इस जंगल में महिला और पुरुष के बीच कुश्ती आकर्षण का केंद्र बनी रही जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह नजर आया 8 से 10 हजार दर्शकों से भरे मैदान में देर रात तक दूधिया रोशनी के बीच दंगल का आयोजन चलता रहा।​छपारा में 51 हजार का दंगल दिल्ली के कुलदीप ने जीता, श्रमजीवी पत्रकार परिषद मप्र ब्लॉक इकाई छपारा ने शील्ड देकर प्रथम पुरस्कार से नवाजा; महिला और पुरुष के बीच कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र | New India Times इस विशाल इनामी दंगल में 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार दिल्ली के कुलदीप पहलवान ने रेवाड़ी के जीतू पहलवान को हराकर अपने नाम किया इसी तरह 31000 रुपए की दूसरी कुश्ती जालना महाराष्ट्र के करन पहलवान ने जीती और तीसरे नंबर की 21 हजार रुपए की कुश्ती मशहूर पहलवान शैतान सिंह ने अपने नाम की । इस विशाल इनामी दंगल के प्रथम विजेता दिल्ली के कुलदीप पहलवान को श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्य प्रदेश ब्लॉक इकाई छपारा के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा और परिषद के डॉ संतोष ठाकुर , प्रदीप श्रीवास्तव , चंद्रशेखर श्रीवास्तव ,प्रदीप जैन, गजेंद्र सिंह ठाकुर ,मनीष अग्रवाल ,कृष्णकांत अग्रवाल, यादवेंद्र सिंह गोल्डी ,महेश पाटर, उमेश चंदेल ,ठाकुर राम दयाल सिंह ,आशीष अवधिया, तथा महेंद्र अवधिया की गरिमामई उपस्थिति में विजेता पहलवान को भव्य शील्ड प्रदान की गई ।​छपारा में 51 हजार का दंगल दिल्ली के कुलदीप ने जीता, श्रमजीवी पत्रकार परिषद मप्र ब्लॉक इकाई छपारा ने शील्ड देकर प्रथम पुरस्कार से नवाजा; महिला और पुरुष के बीच कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र | New India Timesविशाल इनामी दंगल में शिवनी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन के अलावा केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जयकेश सिंह और छपारा जनपद के उपाध्यक्ष पंडित नीरज दुबे पिंकू और छपारा पंचायत की सरपंच श्रीमती पूनम भलावी के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक सहित व्यापारीगण मौजूद थे। इस विशाल इनामी दंगल में आयोजनकर्ता मारुति नंदन व्यामशाला के संचालक अनुमान साहब ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसे हजारों दर्शकों ने खूब सराहा इसके अलावा मारुति नंदन व्यामशाला के स्वयंसेवको की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही और बिना किसी वाद विवाद के यह विशाल इनामी दंगल सानंद संपन्न हो गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.