सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
रायबरेली जिला के गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बछरांवा हाइवे पर कोन्सा मोड़ से पहले साई नदी के पुल पर गुरुबक्शगंज की ओर से जा रहे ट्रैक्टर और बछराँवा की तरफ से आ रहे ट्रक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार रमेश ब्रिक फील्ड गुरूबक्शगंज से चालक अरविन्द मौर्या (35) पुत्र जयराम निवासी बैसन की उमरी थाना जगतपुर अपने दो साथियों झखर (38) पुत्र किशोरी और उसके भाई लाला (32) निवासी अंधर मकनपुर थाना जलफुटा, गया, बिहार के साथ ईंट लादकर नन्दाखेड़ा गांव जा रहा था। अभी 3 किलो मीटर की दूरी ही तय की थी कि कोन्सा साई नदी पुल पर बछराँवा की तरफ से आ रहे ट्रक संख्य यू०पी०32 डी०एन०6505 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर टुकड़ों में बंट गया और ट्रक के भी परखच्चे उड़ गये। ट्रैक्टर सवार चालक अरविन्द और साथी झखर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल लाला और सलमान(35) पुत्र वशीर निवासी रानीमऊ, पटरंगा फैजाबाद को घटना स्थल पर पहुंची पुलिस नें बछराँवा सी०एच०सी० पहुंचाया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। हादसे के बाद काई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
