अजयगढ जनपद कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​​अजयगढ जनपद कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesसेवानिवृत्त कर्मचारी का अंतिम वेतन प्रमाणपत्र (एलपीसी) जारी करने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांग रहे अजयगढ जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू को सागर लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबू रिश्वत की पहली किश्त पांच हजार रूपए शुक्रवार को ले रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रिटायर दगली प्रसाद कोल का पेंशन संबंधी अंतिम वेतन प्रमाणपत्र (एलपीसी) पांच माह से जारी नहीं की जा रही थी। क्रमोन्नति संबंधी भी एक मामला पेंडिंग है। इसके लिए उसे बार-बार परेशान किया जा रहा था। जनपद के बाबू सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस काम के लिए 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। जिससे वह परेशान हो गया था और मामले की शिकायत लोकायुक्त टीम सागर से कर दी थी।
शुक्रवार की दोपहर जब वह एक बार फिर बाबू से मिले तो उसने फिर रिश्वत के राशि की मांग की। इस पर उन्होंने फिल्हाल पांच हजार की व्यवस्था होने की बात कहते हुए बाबू को पांच हजार रुपए रिश्वत की राशि की पहली किस्त के रूप में दे दी। बाबू के रुपए लेते ही सागर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी बाबू को पकड़ लिया। जिनके हाथ भी धुलवाए गए। जिसमें नोटों का रंग पानी के साथ धुलने से उनके हाथ रंग गए।
आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में सागर लोकायुक्त की 20 सदस्यीय टीम शामिल रही।

By nit