अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड जिले में ऐतिहासिक कार्य के लिए पहचान बनाने वाले जिला कलेक्टर इलैया राजा टी कीएक और इंसानियत का कार्य सामने आया है। कलेक्टर इलैया राजा टी ने आज अटेर रोड पर एक बेसहारा दीन दुखी महिला जो टूटी फूटी पन्नी में ठिठुरती हुई रात कटने का इंतजार कर रही थी की जानकारी वाट्सएप ग्रुप में मिलने के बाद तत्काल मौका स्थल पर पहुंचे और बृद्ध महिला को अपनी ही गाड़ी में बैठा कर बृद्धा आश्रम पहुंचा दिया। महिला की बृद्ध आश्रम में अब आराम से रात भी कटेगी साथ ही परेशानी से भी निजात मिलेगी।
जिला कलेक्टर इलैया राजा टी हर गरीब की मदद करने में अपनी प्राथमिकता दर्ज कराते हैं इसलिए शहर के नागरिकों को भी अपनी आदर्श शोच के साथ कदम से कदम मिला कर जिलाधीश का सहियोग करना चाहिए। हमें भी किसी गरीब को सर्दी में ठिठुरने से बचाने के लिए गर्म कम्बल, शॉल, स्वेटर, गर्म कपड़े दान अवश्य करकरनी चाहिए ताकि किसी गरीब की सर्दी आराम से कट सके।
