शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति के 19वें विशाल कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति के 19वें विशाल कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ | New India Times

शिव बाबा कॉवड़ सेवा समिति स्वतन्त्र नगर नरेला दिल्ली ने जनपद बागपत में अपने 19वें विशाल कावड़ शिविर का शुभारम्भ कर दिया। शिविर का शुभारम्भ हवन-पूजन के साथ हुआ। हवन कुंड़ में लोगों ने कावड़ियों की निर्विघ्न यात्रा के पूर्ण होने और समस्त विश्व के कल्याण के लिए आहूति डाली। शिव बाबा कावड़ सेवा समिति स्वतन्त्र नगर नरेला दिल्ली द्वारा लगाये गये 19 वे विशाल कावड़ शिविर में भोलों का आना प्रारम्भ हो गया है। स्वतंत्र नगर नरेला दिल्ली के रहने वाले राहुल नाम के भोले के 101 किलो जल के साथ शिविर में पहुॅंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया।

राहुल ने बताया कि जल का वजन 101 किलो है और पूरी कावड़ का वजन 120 किलो है। बताया कि 6 जुलाई की शाम को 6 बजकर 6 मिनट पर वह और उसके दो साथी सोनू और बब्लू हर की पौड़ी से गंगा जल लेकर चले है। बब्लू 61 किलो और सोनू 21 किलो गंगा जल के साथ चल रहा है। बताया कि भगवान शिव की कृपा से यात्रा में कोई कष्ट नही हुआ। शिव बाबा कावड़ सेवा समिति की और से कृष्ण दहिया ने बताया कि शिविर में भोलों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान करने के लिए समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली  है।

शिविर इस बार गुफा वाले बाबा मन्दिर से बड़ौत की तरफ जाने वाली सड़क पर लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर लघवाड़ी मोड़ के निकट लगाया गया है। इस अवसर पर राजसिंह राणा, जय नारायण पंड़ित, महावीर दहिया, सागर गर्ग, रामप्रसाद, राकेश, जगबीर दहिया, हरीश पंड़ित, कर्मवीर मलिक, देवेन्द्र, उमेद चौहान, डॉ नरेन्द्र, प्रमोद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article