अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उद्यान अधिकारी जवाहर बाग मथुरा ने पीपल जामुन अमरुद कांजी रात की रानी गूलर पीपल 1000 निःशुल्क पौधे दिए। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारी समिति हर वर्ष वृक्षारोपण करती है और दूसरे लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाती है जिसे अपना वातावरण और प्रदूषण मुक्त रह सके। 1000 पौधे विभिन्न कार्यक्रम में माध्यम से जगह-जगह वृक्षारोपण करके लगाए जाएंगे।

