मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जिला ब्लॉक तहसील स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। सदस्यता अभियान के साथ जिले के प्रत्येक तहसील से जिला कार्यकारिणी के लिए जिला उपाध्यक्ष जिला सचिव-जिला संयुक्त सचिव जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाएंगे। आगे उन्होंने बताया कि आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन- पत्रकार हेतु जिला पत्रकार कोष की स्थापना, पत्रकार सुरक्षा अधिनियम, पत्रकार अधिमान्यता नियम का सरालिकरण, पत्रकारों पर झूठे मुक़दमे में खात्मा करने, पत्रकार दुर्घटना एवं बीमा के प्रेमियम राशि को शासन द्वारा वहन किया जाने। पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने पहल की जायेगी।
इस तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीत के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष श्याम चौरसिया की सहमति से आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन ब्लॉक जुन्नारदेव की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पत्रकारों को संगठित करने, एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से पी डब्ल्यू डी, रेस्ट हाउस जुन्नारदेव में बैठक ली गई थी। इस बैठक में पत्रकार मोहम्मद ताहिर ने प्रस्ताव रखा कि 24 जुलाई 2024 को बुधवार को पत्रकारों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। इन्हीं साथियों में जिला पदाधिकारी व सदस्यों का चयन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन (पार्षद एवं अपील समिति सदस्य )मोहम्मद जलील, दुर्गेश डेहरिया, मोहम्मद मुजम्मिल हरीश गोदवानी, सोनू उईके, प्रशांत तैलंग आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे।

