मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस पार्षदों ने इन दोनों विपक्ष की भूमिका में आक्रामक त्यौहार के साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के आंदोलन का नतीज़ा है कि निगम महापौर को झुकना पड़ा और अपना बयान जारी करना पड़ा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी की नेतृत्व में नगर निगम में निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्षदगणों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं और शहर की जर्जर हो चुकी सड़कों के गड्ढों के पेचवर्क के संबंध में निगम आयुक्त से मुलाकात की और निगम आयुक्त को साफ तौर से कह दिया गया।
आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़कों के पेचवर्क और गंदगी को जल्द ही दूर करें, नहीं तो त्योहार बाद फिर हम लोग सड़कों पर आप को जनता की लड़ाई लड़ते दिखेंगे। कांग्रेस की चेतावनी के बाद हालांकि पेंच वर्क का काम प्रारंभ हो चुका है लेकिन शहर और मोहल्ले की सड़कों में और ज्यादा पेवंद दिखाई दे रहे हैं जिस गली और सड़कों की खूबसूरती अत्यंत ख़राब हो गई है।

