सीतापुर जिले में 22 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के भतीजे समेत 5 पर गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​सीतापुर जिले में 22 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के भतीजे समेत 5 पर गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Timesसीतापुर जिला के थाना लहरपुर इलाके में सोमवार को 22 वर्षीय एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। खून से लथपथ विक्टिम को अस्पताल में भर्ती गया है। पीड़िता के भाई ने यूपी के सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी के भतीजे राजा फारुकी और उसके चार साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ सीतापुर जिले से 35 किलोमीटर दूर थानाक्षेत्र लहरपुर इलाके में मार्केट के लिए निकली 22 साल की लड़की खून में लथपथ सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पीड़िता को  हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ​सीतापुर जिले में 22 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के भतीजे समेत 5 पर गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Timesपीड़िता ने भाई को बताया कि, ”रास्ते में 5 लड़के मिले और बहला-फुसला कर पास के एक जंगल में ले गए। वहां हांथ-पैर बांध कर गलत काम किया। फिर कार में जबरदस्ती ले गए। जब वह बेहोश होने लगी तो उसे सड़क के किनारे फेंककर कर भाग निकले।”

सीओ लहरपुर अखंड परताप सिंह का कहना है कि ”प्रारंभिक जांच में लड़की के साथ गैंगरेप का मामला लग रहा है। खून से लथपथ हालत में लड़की बरामद हुई है। पीड़िता को हॉस्पिटल भेज दिया गया है, मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर पर 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 376 D के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकि की तलाश की जा रही है।”

पीड़िता के भाई ने यूपी के सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के भतीजे राजा फारुकी और उसके चार साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। पूरे मामले की जांच पुलिस रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article