गांधी-शास्त्री जयंती पर ताप्ती नदी तट पर होगा स्वच्छता अभियान, महापौर ने नागरिकों से श्रमदान की अपील | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर 02 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ताप्ती नदी तट पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 07:00 बजे राजघाट पर किया जाएगा।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने नगर के समस्त नागरिकों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक जनमानस से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में स्वेच्छा से सहभागी बनकर अपना अमूल्य योगदान दें। ताप्ती नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के इस जनहितकारी अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें अपने नगर एवं प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

अतः स्वेच्छा से श्रमदान करने के इच्छुक समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि वे 02 अक्टूबर को प्रातः 07:00 बजे राजघाट पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें तथा ताप्ती नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में अपना योगदान दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.