मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

मस्जिद दारुस्सलाम अहले हदीस के उद्घाटन के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला जमीयत अहले हदीस, यवतमाल के तत्वावधान में होने वाला कार्यक्रम नमाज-ए-मग़रिब के बाद शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय जमीयत अहले हदीस, महाराष्ट्र के नायब अमीर फजीलतुल शेख शकील अहमद फैजी हफिजहुल्लाह करेंगे। संचालन मस्जिद दारुस्सलाम अहले हदीस के इमाम एवं खतीब फजीलतुल शेख इमरान सलफी हफिजहुल्लाह करेंगे।
इस अवसर पर फजीलतुल शेख अब्दुल वहीद सलफी तथा फजीलतुल शेख मुहम्मद फारूक उमरी हफिजहुमुल्लाह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में ‘इस्लाम में मसाजिद का किरदार’ तथा ‘इस्लाम में महिलाओं की शिक्षा एवं तर्बियत’ विषयों पर विशेष व्याख्यान होंगे।
आयोजकों ने बताया कि महिलाओं की सहभागिता के लिए पर्दे की समुचित व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। जिला जमीयत अहले हदीस ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

