नगर की जल सप्लाई नहीं होगी प्रभावित, सीएमआर कंपनी को हटाया | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगर की जल सप्लाई नहीं होगी प्रभावित, सीएमआर कंपनी को हटाया | New India Times

जल आवर्धन योजना के तहत देवरी नगर वासियों के लिए जल सप्लाई करने वाली वाटर प्लांट का मेंटेनेंस अब नगर पालिका परिषद के द्वारा किया जाएगा, जिससे अब नगर की जल सप्लाई कभी भी प्रभावित नहीं होगी। जल सप्लाई प्रभावित करने की चेतावनी देने वाली सी एम आर कंपनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब हर माह नगर पालिका देवरी का 5 लाख रुपए मेंटेनेंस की बचत होने लगेगी।

नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ केबीएस बघेल ने 1 जुलाई से पेयजल सप्लाई एवं मेंटेनेंस का कार्य सीएमआर कंपनी छीन लिया है। और नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा जल सप्लाई की जिम्मेदारी सौंप गई है, सीएमआर कंपनी के ऑपरेशंस हेड एसके तिवारी ने नगर पालिका के सीएमओ केवीएस बघेल से मुलाकात कर वाटर सप्लाई प्लांट नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया है, करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत जल आवर्धन योजना का निर्माण और मेंटेनेंस का काम सीएमआर काम कंपनी द्वारा वर्ष 2015 में किया गया और 2017 से मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था।

नगर पालिका द्वारा करीब 6 माह से सीएमआर कंपनी के लिए 40 लाख का भुगतान न किए जाने पर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा जल सप्लाई 1 जुलाई से बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद नगर पालिका परिषद के सीएमओ ने सीएमआर  कंपनी से जलसप्लाई और मेंटेनेंस का काम ठेका  निरस्त कर दिया और नगर पालिका ने मेंटेनेंस अपने कर्मचारियों से शुरू कर दिया है। मंगलवार की शाम को वाटर सप्लाई प्लांट  विधिवत  हैंडोवर कंपनी द्वारा नगर पालिका को किया गया। कंपनी के इंचार्ज सौरभ बडे़रिया ने बताया कि कंपनी को 40 लाख रुपए ऑपरेशन एस के नगर पालिका से लेना है।

इनका कहना है: सीएमओ देवरी
नगर वासियों को जल सप्लाई का काम नगर पालिका परिषद द्वारा किया जाएगा।सीएमआरआई कंपनी अब मेंटेनेंस नहीं करेगी। कंपनी का 5 साल का मेंटेनेंस का कार्य था। जिसे परिषद द्वारा 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब नहीं बढ़ाया जाएगा। अब नगर पालिका ही वाटर सप्लाई और मेंटेनेंस करेगी। जिससे ₹5 लाख प्रति माह मेंटेनेंस के नगर पालिका के बचने लगेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.