"आयुष आपके द्वारा" के माध्यम से आयुष औषधीय का किया गया वितरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"आयुष आपके द्वारा" के माध्यम से आयुष औषधीय का किया गया वितरण | New India Times

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनान्तर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि के तहत आयुष विभाग द्वारा संस्थाओं के माध्यम से 1 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक ‘‘आयुष आपके द्वार‘‘ के तहत घर-घर जाकर आयुष औषधियों का वितरण किया जा रहा है। जिले के सभी 12 संस्थायें, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा औषधालय में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है। ‘‘आयुष आपके द्वार‘‘ योजना का उद्देश्य जनसामान्य तक चिकित्सा सेवा पहुंचाना है तथा ग्रामीणजन जो वर्षाकाल में औषधालय तक नहीं पहूंच पाते हैं, उन्हें उनके घर तक आयुष चिकित्सक द्वारा चिकित्सा सेवाऐं तथा आयुष औषधियां उपलब्ध कराना है।

By nit