हज़रत दादा मियां सरकार, सिंधी बस्ती बुरहानपुर का 145 वां दो रोज़ा उर्स 25 जून 2024 से | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज़रत दादा मियां सरकार, सिंधी बस्ती बुरहानपुर का 145 वां दो रोज़ा उर्स 25 जून 2024 से | New India Times

ऐहलियाने बुरहानपुर को अपना फैज़ अता करने के लिए यूपी के देवा शरीफ से प्रसिद्ध बुजुर्ग सूफी संत, शैखुल कबीर हज़रत ख्वाजा सैयद मोहम्मद नज़ीर मियां चिश्ती फखरी निज़ामी बुरहानपुर तशरीफ़ लाए और यही पर्दा कर गए। सिंधी बस्ती हाईवे पर आपका अस्ताना ए आलिया सभी धर्म के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बिंदु होने के साथ एकता की माला पिरोने के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यहां का उर्स संपन्न कराने के लिए उनके वंशज और बशीरी गुलशन के चश्मे चिराग़ और दरगाह के सज्जादा नशीन हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही किबला अपनी निगरानी, सरपरस्ती और रहनुमाई में यहां का उर्स क़दीमी रिवायात के अनुसार संपन्न करने के लिए बुरहानपुर तशरीफ लाते हैं।

अंजुमन बे नज़ीर बुरहानपुर के तत्वाधान में सूफ़ी बा सिफा़ हज़रत दादा मियां सरकार रहमतुल्ला अलैह का 145 साला कदीमी दो दिवसीय उर्स 25 जून 2024 मंगलवार से प्रारंभ होगा जिसमें संदल शरीफ, नअतिया मुशायरा, कुरआन खानी, गुसल शरीफ़, लंगर शरीफ के कार्यक्रम यहां के सज्जादा नशीन साहब निगरानी में संपन्न होंगे। अंजुमन बे नज़ीर कमेटी बुरहानपुर से जुड़े पदाधिकारीगण और सदस्यों में प्रमुख रूप से हाजी मोहम्मद आमीन,सैयद मुस्तफा अली सागर, युसुफ हबीबी, एडवोकेट फरीद अहमद और इफ्तिखार अहमद हाजी फारूक मुक़ादम ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून 2024 दिन मंगल को संदल शरीफ का कार्यक्रम आयोजित रहेगा।

पूर्व निर्धारित प्रोगाम में अनुसार संदल दरगाह शरीफ कंपाउंड से निकलकर सज्जादा नशीन हजरत अल्लामा मौलाना सैयद मोहम्मद फारूक में चिश्ती मिस्बाही किबला के ज़रिए हज़रत दादा मियां सरकार RA की खिदमत में पेश किया जाए। इसी रात यहां ऑल इंडिया नआतिया मुशायरा होगा जिसमें जनाब नानपारवी (दिल्ली), इज़हार रज़ा जबलपुर, रफीक सरवर मालेगांव के अलावा बुरहानपुर के चुनिंदा शायरों को भी कलाम पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

26 जून 2024 बरोज़ बुध बाद नमाज़ ए फ़जर सुबह लगभग 5:30 बजे कुरान खानी, उसके बाद गुसल शरीफ और लंगर शरीफ का आयोजन होगा। जोहर की नमाज़ के बाद रिवायती चादर शरीफ़ पेश की जाएगी। 26 जून को ही बात नमाज़ ईशा गागर शरीफ, उसके बात फातेहा खानी और सलात वा सलाम के साथ दो दिवसीय इसका समापन होगा। आयोजकों ने नगर की सर्व धर्म प्रेमी जनता से उर्स के दो दिवसीय आयोजन में शिरकत करने और फैज़ हासिल करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.