प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठेला में इलाज के लिए आई महिला को अस्पताल में ही बंद कर ताला लगा कर चला गया स्वास्थ्य कर्मी, महिला का वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर एवं सीएमओ ने दिये जांघ के आदेश | New India TimesOplus_131072

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठेला में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मचारी की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां इलाज कराने आई एक वृद्ध महिला को स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही छोड़कर गेट पर ताला लगाकर बाहर चला गया।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कठेला गर्वी के टोला जानकीनगर निवासी लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला तलबुन्निसा दवा कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठेला आई हुई थी। बताया जाता है कि उसकी तबीयत खराब थी। वृद्धावस्था और खराब स्वास्थ्य के कारण वह वहीं सो गई और स्वास्थ्य कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर बाहर चला गया। काफी देर के बाद जब उसकी आंख खुली तो गेट पर बाहर से ताला लगा देख उसने शोर मचाना शुरू किया। वृद्ध महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्वास्थ्य कर्मचारी को फोन करके बुलाया। सूचना पाकर स्वास्थ्य कर्मचारी ने आकर गेट खोला तब बुजुर्ग महिला अस्पताल से बाहर निकली।

बुजुर्ग महिला को अस्पताल में बंद कर दिए जाने की घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी हुई। उन्होंने जांच टीम भेज कर रिपोर्ट तलब किया। जबकि स्वास्थ्य विभाग कठेला स्थित कर्मचारियों का कहना है कि महिला एक बार चली गई थी फिर दोबारा चुपके से आकर के वहां लेट गई और नज़र नहीं पड़ा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर दिनेश चौधरी ने कहा है कि जांच के लिए क्षेत्रीय डिप्टी सीएमओ डाॅ. अजीत सिंह और सीएचसी अधीक्षक इटवा को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी लापरवाही की गयी है और दण्ड भी उसी अनुुसार रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.