अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय लोकदल मथुरा के युवा जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने आज ज़िला कार्यालय पर युवा लोकदल मथुरा की जिला कार्यकारिणी घोषित की जिसमें, सभी जातियों धर्मों का ध्यान रखते हुए, सभी को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। अमित गुर्जर ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी के आदेशानुसार युवा लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बिजनौर माननीय चंदन चौहान निर्देशानुसार व युवा प्रदेशाध्यक्ष लोकदल माननीय रवींद्र पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी की सहमति से युवा लोक दल मथुरा की कार्यकारिणी घोषित की।
साथ ही सभी युवाओं से पार्टी की नीतियों परम् श्रद्धेय स्व: चौधरी चरणसिंह जी किसान नेता स्व: अजीत सिंह जी के सिद्धांतों को चलते हुए पार्टी हो आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सभी युवाओं ने संगठन को मज़बूत करने और पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी में, 9 उपाध्यक्ष, 5 जिला महासचिव 13 ज़िला सचिव 1 कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, रामधन गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर एड. नेत्रपाल, धीरजचौधरी, ज़िलाअध्यक्ष महिला संजू चौधरी,सुजाता चौधरी, मधुबाल, विमलेश यादव, बबीता जाटव, आदित्यवीर गुर्जर, युवराज गुर्जर, नितिन गुर्जर, अतुल गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।
