मंडल रेल प्रबंधक आगरा ने मूड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर मथुरा जं. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायज़ा | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मंडल रेल प्रबंधक आगरा ने मूड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर मथुरा जं. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायज़ा | New India Times

मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा मूड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर मथुरा जं. स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी भक्त आते हैं, अगले महीने होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जं. स्टेशन का निरीक्षण किया जिसमें सामान्य प्रतीक्षालय, महिला प्रतीक्षालय, सामान्य श्रेणी, प्रथम श्रेणी महिला व पुरुष प्रतीक्षालय प्लेटफार्मो का बारीकी से निरीक्षण किया इसके उपरांत अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें मेले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। जंक्शन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्य  परियोजना प्रबंधक/गति  शक्ति एम पी सिंह, उप मुख्य विद्युत इंजी./गति शक्ति चन्द्र पाल, उप मुख्य इंजी./गति शक्ति होतम सिंह, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता गति शक्ति सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (संकेत) प्रदीप सोनी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी./सामान्य रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम नितिन गर्ग, मंडल संरक्षा अधिकारी सिर मोहर सिंह मीना, स्टेशन निदेशक मथुरा एस.के श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.