पत्रकार दीपक के देहांत से पत्रकार जगत में शोक की लहर, जुन्नारदेव के पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पत्रकार दीपक के देहांत से पत्रकार जगत में शोक की लहर, जुन्नारदेव के पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित | New India Times

पत्रकार दीपक श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर जुन्नारदेव विधानसभा के पत्रकारों ने रामलीला मंच में शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बीते दिनों तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली। साथ ही पत्रकार के निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। शनिवार को विधानसभा के पत्रकारों ने नगर में एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन ने उन्हें कलम का सच्चा सिपाही बताया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ताहिर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों से इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की व दीपक श्रीवास्तव के बारे में विस्तार से चर्चा की व नगर में चल रही चर्चा जिसमें मुख्य रूप से उनको दी जा रही मानसिक प्रताड़ना के विषय में अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से दिए ज्ञापन में जिला कलेक्टर से जांच किये जाने की मांग की गई है व साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी परिजनों के अनुसार पत्रकार साथी को प्राथमिक चिकित्सा में देरी के विषय में जांच किये जाने हेतु ज्ञापन दिया गया है। उपस्थित सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इस दौरान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.