विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस | New India Times

दिनांक 21 जून 2024 दिन शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह के योग शिक्षक भै शेष शुक्ला व विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रामाकांत अवस्थी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया। सर्वप्रथम भै शेष शुक्ल ने विद्या भारती द्वारा प्रदत्त योग पाठ्यक्रम से संबंधित सभी योग आसन व प्राणायाम को विद्यालय में उपस्थित भैय्या बहन, आचार्य बन्धु, प्रबन्ध समिति के सदस्य, अभिभावक बन्धु, समाज के गणमान्य नागरिक और एनसीसी के कैडेट तथा एनसीसी अधिकारी मुनीश कुमार दीक्षित, इंद्रेश वर्मा, अमित मिश्रा व ललिता बरनवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य श्री रजनीश कुमार मिश्र जी ने योग के उद्देश्य व महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग का एकमात्र उद्देश्य आत्मा- परमात्मा के मिलन द्वारा समाधि की अवस्था को प्राप्त करना है।

प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग करना अति आवश्यक है। योग समाज के लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है। इस वर्ष 10वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका विषय है “स्वयं और समाज के लिए योग”। विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख आचार्य श्री विनीत कुमार तिवारी जी ने भै. शेष शुक्ल अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य श्रवण गुप्ता, अनिल मिश्र पवन कुमार सिंह पितेश कुमार, लवकुश शर्मा व विपिन वर्मा उपस्थित रहें। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.