वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के पहले नर्सिंग कॉलेज इंद्रा नर्सिंग कॉलेज में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग रखे निरोग विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कॉलेज के अध्यक्ष श्याम जी अग्निहोत्री ने बताया सभी के जीवन में योग का अत्यंत महत्व है।
योग एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति के जीवन को निरोगी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है कहीं भी कभी भी किसी भी समय, क्योंकि ये आसान है जो व्यक्ति कर सकता है और अपने जीवन को सुखमय बना सकता है उन्होंने कहा की हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग के लिए कुछ ना कुछ समय अवश्य देना चाहिए निश्चित तौर पर प्रतिदिन योग को समय देने वाले व्यक्ति अन्य व्यक्तियों से कहीं ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान रहते हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने योग के भिन्न-भिन्न आसान कर पाए हुए आगंतुओं को जागरूक किया योग दिवस के अवसर पर कैसे पर रोहित सीतापुर के लव दीक्षित शिक्षिका पूजा शिवांकी कंचन गुप्ता तृप्ति गुप्ता चेतन, अनीता अग्निहोत्री राम जी अग्निहोत्री संजय वर्मा टिल्लू सहित तमाम समाजसेवी एवं इंद्रा नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा
