शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में मनाया गया योग दिवस | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में मनाया गया योग दिवस | New India Times

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के चिकित्सा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने योग दिवस मनाया। इस दौरान योग सत्र में चिकित्सा शिक्षक डॉ विवेक वर्मा, डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ प्रदीप शुक्ला एवं चिकित्सा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। शिशु रोग विभाग अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता ने सभी के साथ विभिन्न आसन एवं प्राणायाम किये जिसमें सूर्य नमस्कार, कोणासन, गौमुखासन, वक्रासन, सर्वांगासन,  हलासन आदि शामिल रहे। सभी ने बढ़ चढ़कर योग एवं प्राणायाम किया एवं संकल्प लिया कि प्रतिदिन योग को नियमित रूप से करेंगे और स्वयं एवं अपने सभी साथियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगे। अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.