21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर द्वारा एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कराया गया योग | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर द्वारा एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कराया गया योग | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम रखे गए। जिसमें ग्वालियर एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कार्यरत कार्यकर्ताओं के लिए योग का कार्यक्रम रखा गया। जिस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सभी ने भाग लिया। एयरपोर्ट पर असिस्टेंट कमांडेंट ने कहा हम यह योग रोज करेंगे और सभी को प्रेरित करेंगे। वास्तव में योग करने से मन को सच्ची शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ होता है। परमात्मा का ध्यान कराते हुए ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने ओम की ध्वनि कराई एवं मेडिटेशन करने के लाभ बताए।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर द्वारा एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कराया गया योग | New India Times

यदि हम प्रतिदिन एक घंटा परमात्मा का ध्यान करते हैं अर्थात मेडिटेशन के लिए समय निकालते हैं तो हमारे तनाव समाप्त हो जाते हैं और हमारे संबंध भी मधुर बन जाते हैं तथा नकारात्मक विचारों से भी मुक्ति मिलती है। इसी प्रकार योग का कार्यक्रम मालनपुर में स्थित एस आर एफ कंपनी में भी किया गया। वहां पर भी कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं ने योग का लाभ लिया। जिसमें ब्रह्मा कुमार महेश भाई ने व्यायाम के लाभ बताते हुए बताया शरीर हमारी मशीन है और इसका हर भाग चलना अति आवश्यक है।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर द्वारा एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कराया गया योग | New India Times

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है शरीर का जो भाग नहीं चलता वहां पर भी रोग उत्पन्न हो जाता है। इसीलिए व्यायाम करके शरीर को स्वस्थ बनाएं और ओम की ध्वनि करके मन को शांत बनाएं  एसआरएफ कंपनी के एचआर मैनेजर संदीप जी ने अपनी शुभकामनाएं दी और कहा हम पूरी कोशिश करेंगे कि प्रतिदिन हम व्यायाम भी करें और परमात्मा का ध्यान भी करें।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर द्वारा एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कराया गया योग | New India Times

योग का कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी आश्रम में भी किया गया संस्था में रह रहे भाई बहनों ने एवं आसपास के लोगों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया। इस प्रकार से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बहुत ही अच्छे से मनाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.