अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करके बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने योग प्रकोष्ठ का किया गठन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करके बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने योग प्रकोष्ठ का किया गठन | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय 10वें योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति परिवार ने रीजेंसी गार्डन बीएसए कॉलेज के सामने मथुरा पार्क में योग शिविर का आयोजन किया। स्वस्थ राष्ट्रीय के निर्माण में अहम भूमिका निभाते आज योग दिवस पर महिला योग प्रकोष्ठ का किया गठन, जिसमें सर्वप्रथम महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने महिला योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारुल शर्मा को बनाया गया। ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति की महिला योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारुल शर्मा योग शिविर का सफल संचालन किया, जिसमें स्थानीय बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करके बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने योग प्रकोष्ठ का किया गठन | New India Times

इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि जब देश के बच्चे व महिलाएं स्वस्थ होंगे तभी स्वस्थ भारत का निर्माण सम्भव है। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने महिला योग प्रकोष्ठ टीम की सफल संचालन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को योग का नियमित अभ्यास करना होगा तभी राष्ट्रीय सशक्त व मजबूत बनेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करके बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने योग प्रकोष्ठ का किया गठन | New India Times

नवनियुक्त महिला योगा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारुल शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं किसी कार्य का बीड़ा उठाती हैं तो सफलता शत प्रतिशत प्राप्त होती है  टीम के साथ इस योग शिविर को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। योग शिविर में वंदना सक्सेना पुलका रावत, शिवानी चौधरी संतोष गर्ग के साथ स्थानीय महिलाएं और बच्चे रहे शामिल।                                                                                                                                                                                                                        

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.