आशाओं को पंपलेट के माध्यम से दी गई जानकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आशाओं को पंपलेट के माध्यम से दी गई जानकारी | New India Times

शाहजहांपुर परिसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में इंडिया रेड क्रॉस सोसाइटी ने विनोबा सेवा आश्रम की प्रोग्राम ऑफिसर कमल सिंह सांझा प्रयास नेटवर्क को आयोजित विकासखंड Kat की आशाओं के बीच एमटीपी एक्ट पर बोलने का मौका दिया सभी आशाओं को पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी गई की 20 सप्ताह तक कभी भी जरूरत पड़ने पर हर महिला का अधिकार है गर्भपात करवा सकती है अभी 21 में संशोधन हुआ है तो गर्भपात की समय अवधि 20 सप्ताह से बढ़कर 24 सप्ताह कर दिया गया है महिलाओं को अपने आप मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं लेनी चाहिए किसी डॉक्टर की सलाह से ही दवाई खाना चाहिए। गर्भपात सेवा के लिए जिला अस्पताल या मान्यता प्राप्त नर्सिंग होम में ही सेवा लेनी चाहिए। एमटीपी एक्ट के तहत हर महिला का अधिकार है गर्भपात करवा सकती है। गर्भपात जितना जल्दी उतना सुरक्षित रहता है और प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा ही सेवा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर इंडिया रेड क्रॉस सोसाइटी के अशासकी जिला सचिव डॉ विजय जौहरी मैं सोसाइटी की जानकारी देते हुए बताया कि महिला समाज की स्वास्थ रहेगी तभी समाज स्वस्थ रहेगा। एमटीपी एक्ट की जो जानकारी दी गई है आप सभी लोग अपने फील्ड में अपने माध्यम से जानकारी दीजिए। एमटीपी एक्ट कानून की जानकारी हर गांव में संदेश पहुंचाना बहुत जरूरी है तभी महिलाएं समय पर सेवा ले पाएंगे। इंडिया रेड क्रॉस सोसाइटी विगत कई वर्षों से विश्व स्तर पर जनहित के लिए कार्य कर रही है जिला सचिव के द्वारा बताया गया कि गांव में स्वास्थ्य क्षेत्र में आशाओं की अग्रिम भूमिका रहती है आशाएं हर गांव की स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहती हैं हर जरूरतमंद परिवार को समय पर सेवा पहुंचती हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव के द्वारा प्रतिभागी लोगों का एवं संस्था का आभार प्रगट किया। उपस्थित रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव साझा प्रयास नेटवर्क की प्रोग्राम ऑफिसर कमल सिंह एवं आशा कमलेश लता, सुशीला देवी, मनीषा, ममतादेवी, जय देवी, तारा देवी, खुशनुमा, राम मोहिनी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.