रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी 26 मई को करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी 26 मई को करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

रोटरी क्लब अग्रवाल मण्ड़ी और जिला ब्लड़ बैंक बागपत के संयुक्त तत्वाधान में 26 मई 2024 को अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। बागपत के प्रमुख समाजसेवी और रोटरी क्लब अग्रवाल मण्ड़ी के अध्यक्ष रोटेरियन अंकुर पंड़ित ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

रक्तदान शिविर में डिस्ट्रिक्ट 3100 के गवर्नर रोटेरियन अशोक कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि, जनपद बागपत के सीएमओ डा महावीर सिंह उदघाटनकर्त्ता, जिला ब्लड़ बैंक बागपत की प्रभारी डा ऐश्वर्या चौधरी विशिष्ट अतिथि और रोटेरियन हरिओम शर्मा कार्यक्रम चेयरमैन के रूप में शिरकत करेंगे।

रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी के मुख्य संयोजक रोटेरियन संजीव शर्मा, अध्यक्ष रोटेरियन अंकुर पंड़ित, सचिव रोटेरियन दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन दीपक गर्ग उर्फ आशू और क्लब की पूरी टीम व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलकर और सोशल मिड़िया सहित विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र के लोगों को रक्तदान करने से होने वाले फायदों को बता रहे है और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचने और रक्तदान करने को कह रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.