स्थानीय निकाय अध्यक्षों की समस्याओं के निदान के लिए अध्यक्ष पारिषद सदैव तत्पर: डॉ इरा श्रीवास्तव | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्थानीय निकाय अध्यक्षों की समस्याओं के निदान के लिए अध्यक्ष पारिषद सदैव तत्पर: डॉ इरा श्रीवास्तव | New India Times

स्थानीय निकाय अध्यक्षों की समस्याओं के समाधान के लिये अध्यक्ष पारिषद सदैव तत्पर है और यथा शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री से भेंटकर इस दिशा में ठोस कार्यवाही कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। उक्त उदगार स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने गोला नगर पालिका परिषद में आयोजित मण्डलीय बैठक को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।

स्थानीय निकाय अध्यक्षों की समस्याओं के निदान के लिए अध्यक्ष पारिषद सदैव तत्पर: डॉ इरा श्रीवास्तव | New India Times

बैठक को सम्बोधित करते हुए परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा की और छोटी काशी मण्डल के अध्यक्ष पद पर बहराइच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुधा देवी को मनोनीत किये जाने की घोषणा की।

बैठक को सम्बोधित करते हुये नगर पंचायत बरखेड़ा पीलीभीत के अध्यक्ष श्याम बिहारी ने कहा कि अध्यक्ष परिषद ने अध्यक्षगणो की समस्याओं से सम्बन्धित 15 सूत्रीय जो मांग पत्र तैयार किया है वह सराहनीय है और परिषद इसके लिये बधाई का पात्र है।

नगर पंचायत धौरहरा के अध्यक्ष नफीस खां ने कहा कि हम अध्यक्षगणों को अध्यक्ष परिषद से काफी उम्मीदें हैं और हमें विश्वास है कि हम सब मिलकर अपने लक्ष्य में सफल होंगे। इस बैठक को सम्बोधित करते हुये बहराइच से पधारे नगर पंचायत रुपईडीहा के अध्यक्ष उमा शंकर ने कहा कि अध्यक्षगणों के सुरक्षा की दृष्टि से गनर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है और उम्मीद है सरकार इस पर गम्भीरता से विचार करेगी।

बैठक में नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, नगर पंचायत ओयल ढकवा की अध्यक्ष प्रतिभा देवी, सिगही भेडौरा के मो० कय्यूम, भीरा की अध्यक्ष चारू शुक्ला, नगर पंचायत बिलसण्डा के दिनेश कुमार, न्यूरिया हुसैनपुर की अध्यक्ष रेहाना, नगर पंचायत रिसिया बहराइच की अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पंचायत हरगांव सीतापुर के अध्यक्ष गफ्फार खां ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन परिषद के प्रवक्ता हृदय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.