हेमा मालिनी के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी मांग रहे हैं वाेट | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

हेमा मालिनी के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी मांग रहे हैं वाेट | New India Times

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उतर प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा लाेकसभा से सांसद प्रत्याशी श्रीमती हेमा मालिनी के लिए मुस्लिम इलाकों में घर- घर जाकर मुसलमानाें काे ये समझा कर भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं मोदी जी का कहना है सबका साथ सबका विकास हाेना चाहिए। मुसलमान का नया नारा है ना दूरी है ना खाई है मोदी हमारा भाई है, दूसरी और तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाएं भी शुक्रिया मोदी भाई जान कहती हैं। इसलिए भाजपा को लेकर मुस्लिम अच्छी राय रखते हैं। कांग्रेस, सपा व बसपा सहित अन्य दलाे ने मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।

मुसलमान खुद जानते है और भाजपा को लेकर मुस्लिम अच्छी राय रखते हैं। मुस्लिम इलाकाें में भी भाजपा के प्रति उत्साह है और हर बूथ पर मुस्लिमाें का वाेट भाजपा काे मिलेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता  प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी के नेतृत्व में, मथुरा जनपद के देहात के महावन, राया, मांट, काेसी, छाता आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हेमा मालिनी के लिए वोट मांग रहे हैं। जनसंपर्क में अकील उद्दीन भारती, आरिफ खान, अली अब्बास, कासिम मलिक, नासिर खान, आसिफ कुरैशी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.