गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 20.04.2024 को संस्थान के इन्वायरमेंटल सस्टेनेविलिटी क्लब के द्वारा आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अपनी पृथ्वी को कैसे बचाया जाये था तथा जिसमें संस्थान तथा आस-पास के कॉलेज और स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘‘अर्थ इज योर्स, सेव इट’’ था। संस्थान में निदेशक डॉ. निशांत जोशी ने बताया कि आज के समय में हमारा पूरा जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए होना चाहिए। अगर हम आज पर्यावरण संरक्षित करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ी भी इसका लाभ उठा पायेगी उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्थान की सह निदेशिका डॉ. तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि छात्र एवं छात्राएं को पृथ्वी पर सभी साधनों का उपयोग सुचारू रूप से करना चाहिए और उन्होंने बताया कि अगर आज का युवा पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है तो हमारा कल भी सुरक्षित हो जायेगा। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में ग्वालियर क्षेत्र के कॉलेज और स्कूल के करीब 50 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर प्रथम विजेता नमन चौधरी द्वितीय विजेता पायल तथा तृतीय विजेता अनन्या राज रहे तथा कॉलेज स्तर पर प्रथम विजेता अभिनय तिगुनायक द्वितीय विजेता सेजल वर्मा तथा तृतीय विजेता नेन्सी शर्मा रहीं इन सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन सह-प्राध्यापिका डॉ. प्रतीक्षा सक्सैना, सह प्राध्यापिका हर्षिता माथुर तथा सह प्राध्यापिका मयूरी जोशी ने किया। इस प्रतियोगिता की समन्वयक सह-प्राध्यापिका स्मृता भदौरिया तथा सह-समन्वयक, सह प्राध्यापिका सिमरन रोहिरा रही।
