प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुस्लिम नेताओं के यहां पहुंचकर ईद की दी मुबारकबाद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुस्लिम नेताओं के यहां पहुंचकर ईद की दी मुबारकबाद | New India Times

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज ईद के मौके पर मुस्लिम नेताओं के निवास पर पहुंचकर उन्हें ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी, परिजनों के साथ बैठक सिमई खाईं। श्री पटवारी ने कांग्रेस के मुस्लिम भाईयों को फोन पर भी ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुस्लिम नेताओं के यहां पहुंचकर ईद की दी मुबारकबाद | New India Times

श्री पटवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय अजीज कुरैशी, पूर्व मंत्री आरिफ अकील विधायक आरिफ मसूद और यासिर हसनात सिद्धीकी के निवास पर पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। परिजनों को ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने भी मुस्लिम नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें ईद के मुबारक मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर श्री पटवारी के साथ पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव, मुख्य प्रवक्ता शैलेन्द्र पटेल, राहुल राठौर, गुड्डू चौहान, जितेन्दर पाल सिंह राजा और अभिषेक शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.