किसान कल्याण आयुक्त एवं कलेक्टर का रूंडी और रताम्बा में दौरा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

किसान कल्याण आयुक्त एवं कलेक्टर का रूंडी और रताम्बा में दौरा | New India Times

आयुक्त किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग एम.सेलवेन्द्र और कलेक्टर नेहा मीना को वसुधा स्वराज के तहत अम्बे माँ महिला किसान जागरुक समूह नामक स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा जैविक कृषि के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को विस्तृत रूप से दिखाया। वसुधा स्वराज द्वारा बताया गया कि उनके माध्यम से सतरूंडी ग्राम में स्वयं सहायता समूह का कौशल विकास कर जैविक कृषि की पद्धतियों से अवगत कराया गया। जिसे सीखने के पश्चात महिलाओं द्वारा निर्मित जैविक पेस्टिसाइड सुदर्शन और भीम टॉनिक के बारे में बताया गया। इसी के साथ महिलाओं ने बायो चार बनाने की सम्पूर्ण पद्धति और उससे मिले फायदे व उत्पादन में वृद्धि से अवगत कराया गया जैसे पत्तेदार फसलों और टमाटर का उत्पादन लगभग दुगुना हो गया। आयुक्त से चर्चा के दौरान महिलाओं ने समूह द्वारा निर्मित जैविक पेस्टिसाइड के सर्टिफिकेशन की मांग की गयी जिसके तहत आयुक्त ने प्रक्रिया पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने महिलाओं से विस्तृत चर्चा की जिसमे समूह का गठन, प्रशिक्षण, फसलों के उत्पादन, कृषि कार्य में सहायता, आदि विषयों पर गहन चर्चा की गयी। इसी के उपरान्त रताम्बा ग्राम में भी आयुक्त और कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह द्वारा विकसित और संचालित नर्सरी का दौरा किया, जिसमें कलेक्टर ने महिलाओं से भविष्य की अपेक्षाओं के बारे में जानकर फूलों की नर्सरी बनाने का सुझाव दिया।

किसान कल्याण आयुक्त एवं कलेक्टर का रूंडी और रताम्बा में दौरा | New India Times

इसी दौरान जीवामृत नामक खाद के प्रयोग उसे बनाने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया गया। रताम्बा में किसान भाई और बहनों ने एकत्रित होकर आयुक्त और कलेक्टर के साथ संगोष्ठी की गयी। जिसमें उनके द्वारा रबी सीजन में ली गयी फसलो और उपज का फायदा के साथ अगले खरीफ सीजन की कार्ययोजना से अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा आयुक्त को अवगत कराया कि जिले में जैविक कृषि का रकबा पेटलावद में अधिक है जिसे सम्पूर्ण जिले में बढ़ाया जाएगा इसी के साथ जैविक कृषि को आमजन तक पहुंचाने और उपज की मार्केटिंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएंगी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री अनिल कुमार राठौर, संयुक्त संचालक कृषि विभाग भोपाल श्री जीएस चौहान, संयुक्त संचालक कृषि विभाग भोपाल श्री जितेन्द्रसिंह परिहार, संयुक्त संचालक कृषि विभाग इंदौर श्री आलोक मीणा, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन रावत, प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृषि विभाग झाबुआ श्री जीएस त्रिवेदी, सीईओ पेटलावद श्री राजेश कुमार दीक्षित एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.