महावीर गुर्जर एवं रितु बराला होंगे मध्य प्रदेश एनएसयूआई के नए प्रभारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

महावीर गुर्जर एवं रितु बराला होंगे मध्य प्रदेश एनएसयूआई के नए प्रभारी | New India Times

कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 54 वें स्थापना दिवस पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी ने मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रभारी की ज़िम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव महावीर गुर्जर और रितु बराला को सौंपी।

एनएसयूआई नेता रवि परमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय के बाद एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी बदले गए हैं पूर्व प्रदेश प्रभारी नितीश गौड़ का कार्यकाल बहुत बेहतर रहा उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश एनएसयूआई के जांबाज कार्यकर्ता ने छात्रहितों में सैकड़ों मुद्दों पर लड़ाई लड़ी। नीतीश गौड़ के कार्यकाल काफी सराहनीय रहा और मध्य प्रदेश एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने वाला था।

रवि परमार ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और बहन रितु बराला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रभारीगण के नेतृत्व में चौगुनी उर्जा के साथ छात्रहित में निरंतर लड़ाई लड़ेंगे।

परमार ने बताया कि नवनियुक्त प्रभारियों को छात्रसंघ चुनाव का का भी अनुभव है। क्योंकि महावीर गुर्जर छात्र संघ में राजस्थान विश्वविद्यालय में महासचिव रहे हैं वहीं बहन रितु बराला भी छात्र संघ में राजस्थान के महारानी महाविद्यालय में अध्यक्ष रही हैं तो दोनों प्रभारियों के नेतृत्व में हम सबसे पहले मध्यप्रदेश में छात्र चुनाव करवाने की मांग को लेकर लड़ाई लड़ेंगे।

परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रभारियों के अनुभव से मध्य प्रदेश में संगठन मजबूत होगा और छात्र हितों में संघर्षरत युवाओं का उत्साहवर्धन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.