ईद का चांद नज़र नहीं आया,11 अप्रैल को होगी ईद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईद का चांद नज़र नहीं आया,11 अप्रैल को होगी ईद | New India Times

मुस्लिम समाज जन चांद देखने (चंद्र दर्शन) के बाद या धार्मिक उलेमाओं द्वारा चांद की विधिवत घोषणा के बाद ईद का त्यौहार मानते हैं। बुरहानपुर में शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के युवा धार्मिक विद्वान हज़रत सैयद अनवार अल्लाह बुखारी के द्वारा प्रति माह चांद की घोषणा की जाती है और उनकी घोषणा अनुसार मुस्लिम समाजजन अपना त्यौहार मनाते हैं। शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के हज़रत सैय्यद अनवार उल्लाह बुखारी द्वारा बताया गया कि वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार आज 29 रमज़ान उल मुबारक की संध्या को इस्लामी महीना शव्वाल अर्थात ईद का चांद देखने (चंद्र दर्शन) का आयोजन किया गया, लेकिन चांद नज़र नहीं आया। इस लिहाज़ से 11 अप्रैल 2024 बरोज़ जुमेरात (गुरुवार ) को ईद उल फितर होगी। इंशाल्लाह।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.