रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रतलाम झाबुआ लोकसभा मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है इसी के चलते भाजपा भी मध्य प्रदेश में 29 सीटों पर कोई भी कसर छोड़ना नही चाहती है। मध्य प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा सभी सीटों पर कमल खिलाने के लिए लोकसभा प्रभारी बहनों की नियुक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के अनुशंसा व भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति पर झाबुआ से भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया को लोकसभा झाबुआ रतलाम की प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

भाजपा नेत्री श्रीमती आरती भानपुरिया ने पूर्व में महिला मोर्चा झाबुआ जिला अध्यक्ष रहते हुए 2018 में विधान सभा चुनाव, लोकसभा एवं थांदला नगर परिषद चुनाव में प्रभारी व सहप्रभारी की जिम्मेदारी निभाकर भाजपा को बूथ सत्तर पर मजबूत बनाने का काम किया था एक बार फिर से श्रीमती भानपुरिया को 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए झाबुआ रतलाम सीट पर प्रभारी बनाकर भाजपा की ओर से झाबुआ रतलाम लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में नारी कमल शक्तियों के साथ मिलकर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
