ग्राम पंचायत बरवेट में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत बरवेट में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

ग्राम पंचायत बरवेट में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता का किया गया आयोजन | New India Times

85+ आयु के मतदताओं और दिव्यांग मतदाता जनों का पुष्प माला से स्वागत किया गया। साथ ही 85 से अधिक उम्र के मतदताओं का घर-घर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

ग्राम पंचायत बरवेट में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में  प्रिंसीपल मोतीराम मालवीय, बी ए सी सोलंकी, जन शिक्षक अमृत लाल पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, लोकेंद्र वैरागी, समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और बरवेट के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.