सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा इटारसी स्टेशन का किया गया निरीक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा इटारसी स्टेशन का किया गया निरीक्षण | New India Times

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज दुबे द्वारा दिनांक 02.04.2024 को इटारसी स्टेशन की कैटरिंग स्टालों का निरीक्षण किया गया जिसमें निरीक्षण के दौरान तीन स्टालों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया जिसे जब्त कर नष्ट कराने के लिए भेजा गया तथा उक्त सभी 3 स्टालों पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए कुल 2000 रूपये का अर्थदंड भी वसूल किया गया। साथ ही केटरिंग लाइसेंसियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण कार्यवाही में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुदर्शन चौधरी, स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र चौहान, मंडल वाणिज्य निरीक्षक विनोद वर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक एच.एन. मेहरा आदि उपस्थित थे।

यात्रियों से अपील है कि स्टेशन परिसर को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.