भीषण दुर्गन्ध और गन्दगी से परेशान ग्रामीणों ने उठाई पानी निकालने की मांग | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भीषण दुर्गन्ध और गन्दगी से परेशान ग्रामीणों ने उठाई पानी निकालने की मांग | New India Times

विकास खण्ड सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन के मोहल्ला गोविंद नगर की हालत बदहाल है, मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि प्रधान और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है वहीं मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे बनी हुई है और क्षेत्र में मच्छरों का जबरदस्त आतंक फैला हुआ है स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक दौड़ लगाई लेकिन नतीजा शून्य रहा। शहर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत का ऐसा हाल बना हुआ है तो दूरस्थ क्षेत्रों में क्या हाल होगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है।गोविंद नगर के निवासियों की कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी सुधि नहीं ले रहा है और लोग नारकीय जीवन जीने पर विवश हो रहे हैं वहीं ग्रामीणों का कहना है कि केवल चुनाव में विकास के बड़े बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों ने मोहल्ले की सुधि अभी तक नहीं ली है। शहर के समीपवर्ती रामापुर रोड पर बसे मोहल्ले में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले में सड़कों पर फैला भीषण जलभराव और पानी के निकलने की समुचित व्यवस्था न होने और मोहल्ले में नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर गन्दा पानी भरा हुआ है। सड़कों पर अत्यधिक पानी भरने के कारण गन्दगी फैली हुई है और कभी भी मोहल्ले में सफाई कर्मी नहीं जाते हैं जिस कारण से गंदे पानी में भीषण दुर्गन्ध आ रही है वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और लोगों को गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.