1 अप्रैल को होगा भाजपा का होली मिलन व कार्यकर्ता महासम्मेलन, जुटेंगे कार्यकर्ता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

1 अप्रैल को होगा भाजपा का होली मिलन व कार्यकर्ता महासम्मेलन, जुटेंगे कार्यकर्ता | New India Times

शुक्रवार को महजनापेठ स्थित श्री गणेश स्कूल सभागार में बुरहानपुर विधानसभा के  लोकमान्य तिलक मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 1 अप्रैल 2024 सोमवार को विधानसभा का कार्यकर्ता महासम्मेलन व होली मिलन समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया।  मंडलाध्यक्ष अक्षय मोरे ने सभी ज्यादा से ज्यादा से कार्यकर्ताओं को जुटाएं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस दीदी शामिल होंगे। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाटिल, श्रीमती उमा कपूर, विपुल कानूनगो, विधानसभा सह प्रभारी एवं जिला मंत्री  संभाजी सागरे, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, पार्षद भारत इंगले, हेमंत महाजन,  अशोक महाजन, नितेश दलाल, महेंद्र इंगले, सुमित वारुडे, वरिष्ठ नेता हीरालाल बडगूजर, किशोर राठौड़, अशोक कुरील, श्री शिवकुमार पासी, श्री राम गुरु, रविंद्र नाईक, कृष्णा शाह,  सुभाष जाधव, श्रीमती साधना पवार एवं समस्त मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से किया आने का आग्रह

शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल में भी बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल के शक्ति केंद्र आलमगंज, मालीवाडा और सरदार पटेल शक्ति केंद्र में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का निवेदन किया। बैठक में भाजपा नेता मनोज टंडन, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौड़ उर्फ, वरिष्ठ नेता संतोष शाह, रमेश सांवले, प्रभाकर महाजन ने अपने विचार रखे। बैठक में किशोरी भवरे, दीपक रोजातकर, गजानन महाजन, सौरव यादव, राजेश साहूकरे,  मनोज मेहरा, गणेश चतरे, जीतू मोर, जीतू महाजन, बाबूलाल महाजन एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी ,संयोजक,  बुथ अध्यक्ष ,B l a, महामंत्री पन्ना प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन खैरनार ने किया। आभार पार्षद राजेश महाजन ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article