पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन | New India Times

दिनांक-23.03.2024 को पुलिस प्रशिक्षण शाला में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सुश्री सुमन गुर्जर पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा के नेतृत्व में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर व चम्बल जोन की विभिन्न इकाईयों के अधिकारीगण को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ज़ोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्वाचन व कानून व्यवस्था ड्यूटी में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निवारण के संबंध में अवगत कराया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में व्याख्याता के रूप में श्री एम.एल. छारी सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक, श्री अखिलेश रेनवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, श्री गजेन्द्र सिंह वर्द्धमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, श्री कमल मौर्य उप सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना, श्री अताउल्ला सिद्दीकी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री राम प्रताप शर्मा एडीपीओ पीटीएस तिघरा व डॉ० श्याम बिहारी ओझा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन व कानून व्यवस्था, ई.वी.एम. इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.