भगोरिया में आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा निकाली गई रैली | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भगोरिया में आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा निकाली गई रैली | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में रविवार को झाबुआ भगोरिया में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान जागरूकता के लिए दिलीप क्लब से उत्कृष्ट मैदान तक रैली निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे, जागरूकता रैली में  मतदान का महत्व और उपयोगिता बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। भगोरिया में पारंपरिक नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई और अधिक से अधिक मतदान करने हेतु समझाया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी और आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.