भिंड रेलवे स्टेशन मास्टर को बदमाशों ने मारी गोली | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​
भिंड रेलवे स्टेशन मास्टर को बदमाशों ने मारी गोली | New India Timesभिंड रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल स्टेशन मास्टर की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है।

बताया गया है कि भिंड के स्टेशन मास्टर एमपी शर्मा सबेरे अपने स्टेशन परिसर स्थित बंगले पर थे, जैसे ही वह बंगले के बाहर आये पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनको टारगेट करके उन पर गोली दागी।
गोली लगने से वे घायल होकर गिर पडे तब तक बदमाश आराम से मौके से भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर रेलवे कर्मचारी और आसपास के  लोग उनके घर की तरफ दौड़े तो वहां शर्मा को खून में लतपत पड़े देखा। तब तक जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी, वह उन्हें लेकर पहले भिंड के जिला अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल  ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.