महाराष्ट्र के साक्री में प्रतिबंध तंबाकू से भरा कंटेनर जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​महाराष्ट्र के साक्री में प्रतिबंध तंबाकू से भरा कंटेनर जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तार | New India Timesसाक्री पुलिस ने सत्तर लाख रुपये कीमत की महाराष्ट् में प्रतिबंधित तंबाकू के साथ एक कंटेनर जब्त कर कंटेनर चालक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

 पुलिस निरीक्षक रामदास पाटील को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली की राजस्थान पासिँग कंटेनर क्रमांक RJ-30 GA-3778 से एक बड़ी तंबाकू उत्पादों से भरी खेप साक्री तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने साक्री सूरत महमार्ग स्थित दहिवेल गांव के समीप कंटेनर को रुकवा कर तलाशी लेने के उपरांत कंटेनर मिराज तंबाकू उत्पादों की दो बिल्टी मिली जिसमें तंबाकू का मूल्य सत्तर लाख रुपये दर्ज था। फ़ूड एंड ड्रग्स के सहायक आयुक्त दराडे को जब्त तंबाकू उत्पादों की जानकारी दीईगई। उन्होंने इसे महाराष्ट् में  यातायात और बिक्री प्रतिबंधित बताया है। साक्री पुलिस ने कन्टेनर चालक कालू भवरलाल वर्मा 36 निवासी नाथद्वार ता जि राजसंमदर (राजस्थान) को हिरासत मे लेकर मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.