रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2022-23 के उपलक्ष्य में राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन मंगू भाई पटेल द्वारा कलेक्टर झाबुआ को सशस्त्र सेना दिवस पर सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष द्वारा निर्धारित लक्ष्य राशि 4,10,000 रूपए से अधिक 4,98,245 रूपए की धन राशि एकत्रित करने पर में सराहनीय योगदान रहा है। कैप्टन अजय शर्मा द्वारा कलेक्टर नेहा मीना को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ,कैप्टन अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
